ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुरलीपुरा में 1 मार्च को भव्य श्री श्याम बाबा फाग उत्सव का आयोजन!

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 23 views
मुरलीपुरा में 1 मार्च को भव्य श्री श्याम बाबा फाग उत्सव का आयोजन!



:-जयपुर- जयपुर मुरलीपुर स्थित श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर सेवा न्यास (रजि.) ट्रस्ट 105/82/2025/जयपुर) के तत्वाधान में “मंदिर संचालन एवं सेवा समिति (रजि.)” द्वारा भव्य श्री श्याम बाबा फाग उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ किया जाएगा। यह आयोजन ०1 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित होगा।
उत्सव के दौरान बाबा श्याम की आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। 56 भोग अर्पित किया जाएगा, इत्र वर्षा कराई जाएगी तथा भव्य श्रृंगार के साथ मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से सजाया जाएगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में बाबा श्याम का गुणगान कर सकेंगे।
आयोजकों ने मुरलीपुरा एवं आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने और भजनों का आनंद लेने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम स्थल: श्री शिव, हनुमान मंदिर, माता जी मंदिर चौराहा, मुरलीपुरा, जयपुर में किया जाएगा। विशेष रूप से कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं श्याम प्रेमियों से निवेदन किया जाता है कि वे अपनी स्वेच्छा से 56 भोग सेवा, साउंड सेवा, सिंगर सेवा, श्रृंगार सेवा, प्रसाद सेवा, झांकियां सेवा अथवा तन-मन-धन से सेवा कर सकते हैं। दान-पुण्य की राशि केवल मंदिर ट्रस्ट के अधिकृत बैंक खाते में ही जमा कराने का अनुरोध किया गया है।
कार्यक्रम संबंधी जानकारी हेतु मंदिर के निज महंत महाराज बालकृष्ण शर्मा (कृष्णा) गौड़ ब्राह्मण से संपर्क किया जा सकता है।
खाटू नरेश की जय।
श्याम प्यारे की जय।
लखदातार की जय। 💐🙏

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube