ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद की पुण्यतिथि पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं जिला एटक ने दी लाल सलाम श्रद्धांजलि।

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 20 views
क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद की पुण्यतिथि पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं जिला एटक ने दी लाल सलाम श्रद्धांजलि।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) एवं जिला एटक की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्रांतिकारी लाल सलाम दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजाद केवल नाम से ही नहीं, बल्कि मन, कर्म और वचन से भी पूर्णतः आजाद थे।
वक्ताओं ने कहा कि उनके नाम से ही अंग्रेजी हुकूमत भयभीत रहती थी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। जीवन के अंतिम क्षण तक वे अंग्रेजों के हाथ नहीं लगे। जब देश के गद्दारों द्वारा उनके छिपने की सूचना अंग्रेजों को दे दी गई, तब उन्होंने बहादुरी से मुकाबला किया और अंत में अपनी रिवॉल्वर की अंतिम गोली स्वयं को मारकर मातृभूमि के लिए शहीद हो गए।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि आज के समय में ऐसे महान क्रांतिकारियों के योगदान को भुलाया जा रहा है, जबकि अंग्रेजों की चापलूसी और मुखबिरी करने वालों को देशभक्त के रूप में प्रस्तुत कर उनका महिमामंडन किया जा रहा है। यह इतिहास के साथ अन्याय है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय और समानता के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube