ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ग्राम पंचायत पाटन में भाजपा मंडल माचाड़ी की रात्रि चौपाल का सफल आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 50 views
ग्राम पंचायत पाटन में भाजपा मंडल माचाड़ी की रात्रि चौपाल का सफल आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- भारतीय जनता पार्टी के मंडल माचाड़ी द्वारा ग्राम पंचायत पाटन में वीबी जी राम जी की रात्रि चौपाल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बन्नाराम मीणा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रात्रि चौपाल के दौरान मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर संगठन की विचारधारा, जनहितकारी नीतियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह नरूका, मंडल महामंत्री महेश इन्दोरिया, मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा, मंडल महामंत्री सुल्तान सिंह नरूका, मंडल उपाध्यक्ष मंगत राम यादव, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, मंडल मंत्री राहुल शर्मा, दुलीचंद वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube