ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग।

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 20 views
अलवर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- जिला महिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को मिनी सचिवालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तथाकथित “एपस्टीन फाइल्स” में नाम सामने आने के बाद मंत्री को नैतिक आधार पर तुरंत पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक मामले की पूरी और निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक मंत्री का पद पर बने रहना उचित नहीं है।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सर्वोपरि होती है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक मंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube