ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुनिसंघ ने अपने प्रवचनों में झाँसी वासियों को आशीर्वाद प्रदान किया

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 47 views
•मुनिसंघ ने अपने प्रवचनों में झाँसी वासियों को आशीर्वाद प्रदान किया

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड झाँसी:महानगर की जैन समाज के एक शिष्ट प्रतिनिधि मण्डल ने मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में विराजमान आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री समत्वसागरजी महाराज एवं मुनिश्री सौम्यसागरजी महाराज को वीरभूमि झांसी महानगर में आगमन एवं मंगल प्रवास हेतू श्रीफल भेंट किया। प्रतिनिधि मण्डल में श्री भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के महामंत्री शैलेन्द्र जैन प्रेस, मंत्री सुरेन्द्र जैन बक्सा, श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री वरुण जैन, करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई, प्यावल तीर्थ मंत्री खुशाल जैन, पुलक जन चेतना मंच मुख्य शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश जैन डीके, भारत विकास परिषद् विवेकानन्द के अध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ उपस्थित रहें। इस अवसर पर पूज्य मुनिसंघ ने अपने प्रवचनों मे झांसी वासियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए शीघ्र ही नगर आगमन के संकेत दिए।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube