ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ में बाबा श्याम जी की द्वितीय नगर भ्रमण एवं फागोत्सव 27 फरवरी को।

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 26 views
राजगढ़ में बाबा श्याम जी की द्वितीय नगर भ्रमण एवं फागोत्सव 27 फरवरी को।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ व आस-पास क्षेत्र के धर्मप्रेमी स्वजनों के लिए हर्ष का विषय है कि बाबा श्याम जी की द्वितीय नगर भ्रमण, कलश यात्रा एवं फागोत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 27 फरवरी, श्री श्याममयी रंगभरी फाल्गुन एकादशी के पावन अवसर पर किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर सनातन धर्म की गरिमा को सुदृढ़ करने का आह्वान किया गया है।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9:15 बजे से निशान यात्रा, नगर भ्रमण एवं कलश यात्रा का शुभारंभ भारतीय विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कारोठ रोड, राजगढ़ से होगा। यह यात्रा पटायरी की डूंगरी, मेला का चौराहा और सराय बाजार होते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां समापन एवं विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह धर्मप्रेमी बंधुओं द्वारा पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया जाएगा, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में रंग जाएगा।
आयोजन समिति “हारे का सहारा मित्र मंडल, राजगढ़” ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे सपरिवार पधारकर बाबा श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थिति दर्ज कराए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube