ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा स्वास्थ अधीक्षक उतरौला डा0चन्द्र प्रकाश सिंह

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 12 views
वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा

स्वास्थ अधीक्षक उतरौला डा0चन्द्र प्रकाश सिंह

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश संतोष कुमार दुबे उतरौला बलरामपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है दोपहर में तेज धूप और शाम होते ही बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। तापमान में अचानक आ रहे उतार चढ़ाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।सीएचसी उतरौला में सर्दी, जुखाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है रोजाना आउट डोर में दर्जनों मरीज इसी समस्या के साथ इलाज के लिए पहुँच रहे हैं। सीएचसी स्रोतों के अनुसार पिछले एक सप्ताह वायरल संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। अधिकांश मरीज गले में खरास नाक बहना , बदन दर्द, बुखार , खांसी और सिर दर्द जैसी शिकायत लेकर अस्पताल पहुँच रहे हैं। तापमान में तेजी से बदलाव होने के कारण शरीर का ताप संतुलन बिगड़ रहा है।जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि धूप और ठंड के बीच लगातार बदलाव से शरीर को अनुकूलन में समय लगता है ऐसे में संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला अधीक्षक डा०चन्द्र प्रकाश सिंह ने मौसम में हो रहे बदलाव पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रतिदिन 500 से 600 ओपीडी हो रही है । छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों में प्रतिरोधक क्षमता कम होती है इसलिए उनके बचाव पर विशेष ध्यान दें। आवश्यकता पड़ने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिकित्सा टीम को सतर्क कर दिया गया हैऔर मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube