ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नेशनल हाईवे पर बिछाया जाल, 46 लाख के डोडा-चूरा के साथ जोधपुर के 3 तस्कर ढेर

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 19 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


मोडक पुलिस का 'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस'।

नेशनल हाईवे पर बिछाया जाल, 46 लाख के डोडा-चूरा के साथ जोधपुर के 3 तस्कर ढेर

लग्जरी कारों से तस्करी का 'शॉर्टकट' पड़ा भारी, 3 क्विंटल डोडा-चूरा संग धरे गए तस्कर।

जन जागरण संदेश

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा मोड़क पुलिस इन दिनों मादक पदार्थ तस्करों के लिए काल बनी हुई है। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस' के तहत मोडक थाना पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने घेराबंदी कर 304 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 46 लाख रुपये है।

फिल्मी अंदाज में घेराबंदी, भागने का मौका नहीं दिया थानाधिकारी सज्जन कुमार को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि तस्कर बड़ी खेप लेकर निकलने वाले हैं। पुलिस ने भटवाड़ा मोड़ के पास जाल बिछाया। तभी फोरलेन हाईवे के किनारे एक स्कॉर्पियो (RJ 14 UE 0561) और उसे एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा (GJ 18 EG 4929) संदिग्ध हालत में खड़ी दिखीं। पुलिस को देखते ही तस्करों ने गाड़ियां दौड़ाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।


गाड़ी खोलते ही फटी रह गई आंखें जब पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, तो उसमें पीछे की सीटों पर 17 प्लास्टिक के कट्टे ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। कट्टों को खोलते ही उनमें भारी मात्रा में अवैध डोडा-चूरा मिला। पुलिस ने तत्काल दोनों गाड़ियां जब्त कर जोधपुर निवासी तीन तस्करों— शेर खां (27), संदीप गोदारा (19) और रामनिवास (35) को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।


10 दिन में तीसरी बड़ी स्ट्राइक मोडक पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 10 दिनों के भीतर यह मादक पदार्थ तस्करों पर तीसरी बड़ी कार्रवाई है । कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है कि यह माल कहाँ से लाया गया और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube