ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कम्प्यूटर टंकण परीक्षा-2026 का आयोजन 28 को 19 मार्च तक करें आवेदन

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 24 views
कम्प्यूटर टंकण परीक्षा-2026 का आयोजन 28 को

19 मार्च तक करें आवेदन

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक (क-2) विभाग, कार्मिक विभाग, राजस्थान के परिपत्र क्रमांक प.3 (1) कार्मिक/क-2/2013 दिनांक 21.06.2017 के तहत मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित कार्मिकों की कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा (अंग्रेजी/हिन्दी) के लिए कम्प्यूटर टंकण परीक्षा-2026 का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम ने बताया कि यह परीक्षा 28 मार्च 2026 (शनिवार) को जिला कलेक्टर कार्यालय, चित्तौड़गढ़ के कक्ष संख्या 73 स्थित एन.आई.सी. कम्प्यूटर लैब में आयोजित होगी। परीक्षा समय-सारिणी
प्रातः 9:30 बजे – अंग्रेजी भाषा कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा,दोपहर 1:00 बजे – हिन्दी भाषा कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि पात्र कार्मिकों के आवेदन पत्र 19 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जिला कलेक्टर कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। विलंब की समस्त जिम्मेदारी संबंधित कार्यालयाध्यक्ष की होगी।

प्रशासन ने सभी विभागों से समय सीमा का पालन करते हुए पात्र आश्रित कार्मिकों को परीक्षा में सम्मिलित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube