प्रभारी मंत्री ने उच्च जलाशल का किया निरीक्षण अमृत योजना 2.0 अंतर्गत इलाइट चौराहा पर हुआ निर्माण अप्रैल माह के अंत तक जलाशय से पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश
By Shubh Bhaskar ·
26 Feb 2026 ·
9 views
प्रभारी मंत्री ने उच्च जलाशल का किया निरीक्षण
अमृत योजना 2.0 अंतर्गत इलाइट चौराहा पर हुआ निर्माण
अप्रैल माह के अंत तक जलाशय से पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश
क्षतिग्रस्त सड़कों की युद्ध स्तर पर मरम्मत कराये जाने को कहा
ललितपुर। गुरुवार को प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अमृत 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत इलाइट चौराहा मरघट स्थित 2700 किलो लीटर उच्च जलाशय का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने अप्रैल माह के अन्त तक इलाइट चौराहा स्थित उच्च जलाशय से पेयजलापूर्ति करने, शहर में पाइप लाइन बिछाने के दौरान काटी गई सड़कों की युद्ध स्तर पर मरम्मत कराने एवं एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग इत्यादि से कार्य करने की अनुमति न मिलने पर विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य कराने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय ने बताया कि अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत ललितपुर आवर्धन एवं सुदृढ़ीकरण पेयजल योजना से नगर पालिका परिषद योजना में प्रस्तावित नवीन उच्च जलाशयों (2700 किली., 2000 किली. एवं 1350 किली.) का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत, 90 प्रतिशत एवं 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है, वर्तमान में 158.30 किमी.वितरण प्रणाली बिछाई जा चुकी है। वर्तमान में योजना में प्रस्तावित 23665 नग पेयजल गृह संयोजनों के सापेक्ष 8360 नग पेयजल गृह संयोजनों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसके साथ साथ पूर्व से स्थापित पाइप लाइनों से नवीन लाइनों (30 कि.मी.) को जोड़कर लगभग 2000 परिवारों को पेयजल आपूर्ति प्रारम्भकर दी गयी है। योजना की भौतिक प्रगति 80 प्रतिशत है। मौके पर राज्यमंत्री मनोहर लाल, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
फोटो-पी9
कैप्सन- जलाशय का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री