ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ज्योतिष कॉल सेंटर संचालक पर पॉक्सो के तहत केस, मंदबुद्धि-बधिर नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 26 views
ज्योतिष कॉल सेंटर संचालक पर पॉक्सो के तहत केस, मंदबुद्धि-बधिर नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय मंदबुद्धि व मूक-बधिर नाबालिग के गर्भवती होने और बच्ची को जन्म देने के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी ज्योतिष कॉल सेंटर संचालक अमिताभ तिवारी के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी बेटी सुनने में कमजोर है और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है। वह अक्सर बीमार रहती थी, जिस कारण गर्भावस्था की जानकारी समय पर नहीं हो सकी। 22 फरवरी की शाम करीब छह बजे नाबालिग ने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दावच्या ने बताया कि आरोपी और पीड़िता का परिवार पहले से परिचित था तथा आरोपी का घर पर आना-जाना था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

आरोपी ने देर रात कोतवाली पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

बताया गया कि बुधवार देर रात आरोपी अमिताभ तिवारी स्वयं कर्नलगंज कोतवाली पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मामले की जांच जारी है। पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

More News

हिन्दू युवा वाहिनी में पं० कौशल तिवारी बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश)।
मेवाड़ा दंपत्ति ने वृद्धाश्रम में मनाया खास दिन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद”
लोकजन सेवा संस्थान ने चक्रवर्ती राज सम्राट अशोक एवं संविधान निर्माता प्रमुख डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया |
माण्डकलां नगरफोर्ट में कीर समाज के मंदिर के सामने डोम का कार्य प्रारम्भ
सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट उदयपुर ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि
बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जीवन एक महान संघर्ष की साहसिक गाथा है। डॉ नरेन्द्र मेहरा
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube