ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गोचर भूमि अतिक्रमण पर सरकार से कार्यवाही की मांग।

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 41 views
गोचर भूमि अतिक्रमण पर सरकार से कार्यवाही की मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मनोहर थाना (झालावाड़)- राजस्थान में झालावाड़ मनोहर थाना विधानसभा क्षेत्र में गोचर भूमि एवं गौवंश संरक्षण को लेकर एक बार फिर आवाज उठी है। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गौ माता के नाम पर केवल राजनीति कर रही है,जबकि जमीनी स्तर पर गौवंश दर-दर भटकने को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में कई स्थानों पर गोचर भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पा रही है। मनोहर थाना क्षेत्र में भी लंबे समय से गोचर भूमि को मुक्त कराने की मांग उठती रही है। स्थानीय स्तर पर आंदोलन और प्रयास किए गए, परंतु समाधान अब तक अधूरा है।
धर्मदास महाराज ने कहा कि गौ संरक्षण केवल नारों और आयोजनों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि वास्तविक रूप से गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर गौवंश के लिए सुरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के अतिक्रमण में शामिल नहीं हैं और इसी आधार पर खुलकर संघर्ष करने की बात कह रहे हैं।
संगठन की ओर से भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार से मांग की गई है कि प्रदेश में जहां-जहां गोचर भूमि पर कब्जे हैं, उन्हें हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा गौवंश के संरक्षण के लिए ठोस और पारदर्शी कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा और गौ माता को गौ राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जन आंदोलन कर चुनाव में भाजपा सरकार को अपनी शक्ति बता देगा कि गौ सेवक क्या कर सकते है। सरकार चुनाव का इंतजार करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने बताया कि गौ माता के बछड़े को गोद में लेकर फोटो खिंचवाने से अब की बार भाजपा को बोट नहीं मिलेंगे जब तक गौमाता को राष्ट्र माता घोषित नहीं करेंगे।बोट लेना है तो गौमाता को गौ राष्ट्र माता घोषित करें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube