ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला कारागार बलरामपुर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 29 views
जिला कारागार बलरामपुर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष



दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बलरामपुर डीएम, एसपी व सीजेएम ने जिला कारागार का संयुक्त औचक निरीक्षण किया
बैरकों, अस्पताल और महिला बैरक की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बीमार बंदियों के उपचार व साफ-सफाई व्यवस्था पर जताया संतोष
महिला बंदियों के बच्चों की शिक्षा-पोषण सुविधाओं की भी समीक्षा

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुज कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को जिला कारागार का मासिक संयुक्त औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुरुष एवं महिला बैरक, अल्पवयस्क बैरक, कारागार चिकित्सालय तथा अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति परख़ी। अधिकारियों ने अल्पवयस्क बैरक में निरुद्ध बंदियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी, वहीं अस्पताल बैरक में भर्ती बंदियों से उपचार एवं देखभाल की जानकारी ली।
अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और बीमार बंदियों की देखभाल व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। कारागार अधीक्षक ने बताया कि जेल चिकित्सालय में एक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट तैनात हैं तथा 20 बेड की सुविधा उपलब्ध है, साथ ही आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं।
परेड के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से उनकी समस्याएं सुनीं तथा महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। महिला बंदियों से उनके मुकदमों की जानकारी लेते हुए डीएम ने उनके साथ रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा, पोषण और देखभाल की सुविधाओं की समीक्षा की और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, सुव्यवस्थित व्यवस्था और हरियाली की सराहना की। इस अवसर पर कारागार चिकित्साधिकारी, उपकारापाल एवं अन्य कारागार कर्मी भी उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube