ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मालाखेड़ा में बड़ा हादसा टला: बच्चों को बचाने के प्रयास में नाले में गिरी बोलेरो।

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 37 views
मालाखेड़ा में बड़ा हादसा टला: बच्चों को बचाने के प्रयास में नाले में गिरी बोलेरो।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के मालाखेड़ा कस्बे की इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर अचानक कुछ बच्चे आ गए थे, जिन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ दी, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और सीधे नाले में जा गिरा।
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे मामूली खरोंच तक नहीं आई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी की सड़कों पर अक्सर बच्चे खेलते रहते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
समय रहते सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube