सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माचाड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 71 मरीजों का हुआ उपचार।
By Shubh Bhaskar ·
26 Feb 2026 ·
31 views
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माचाड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 71 मरीजों का हुआ उपचार।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे कस्बे माचाड़ी कस्बे में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लूपिंग ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 71 महिला एवं पुरुष मरीजों का पंजीकरण कर उनका निःशुल्क उपचार किया गया।
शिविर के दौरान बीपी, शुगर, अस्थमा एवं हृदय रोग से संबंधित मरीजों की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया।
इस अवसर पर सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा, डॉ. पुखराज मीणा, डॉ. कविता, डॉ. करण यादव, कॉर्डिनेटर, एएनएम रुकसार, डीईओ राजेश सैनी, रेडियोग्राफर विशव सुगंध, स्पाइरो टेक्नीशियन दीपिका, फार्मासिस्ट महेश शर्मा, लैब टेक्नीशियन खुशबू ज्योतिषी सहित मोबिलाइजर गोपेश शर्मा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माचाड़ी के समस्त स्टाफ ने सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर के आयोजन से क्षेत्र के ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।