प्रीतेश कुमार शर्मा बने परशुराम सेना बसवा के नगर अध्यक्ष।
By Shubh Bhaskar ·
26 Feb 2026 ·
16 views
प्रीतेश कुमार शर्मा बने परशुराम सेना बसवा के नगर अध्यक्ष।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- बसवा (दौसा)- परशुराम सेना राजस्थान में संगठन विस्तार के तहत बसवा नगर अध्यक्ष पद पर प्रीतेश कुमार शर्मा की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच, प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम एवं प्रदेश प्रभारी विनोद शर्मा की सहमति से की गई।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष प्रीतेश कुमार शर्मा, पोस्ट ऑफिस के पास, बड़ा बाजार बसवा, जिला-दौसा के निवासी हैं। नियुक्ति के साथ ही उन्हें शीघ्र नगर कार्यकारिणी का गठन करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
शर्मा की नियुक्ति पर विप्र बंधुओं एवं ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में परशुराम सेना बसवा क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।