ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बाघराज की पाल व किले पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, श्रद्धालुओं में भय का माहौल।

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 32 views
बाघराज की पाल व किले पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, श्रद्धालुओं में भय का माहौल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ कस्बे के मोहल्ला बारलाबास स्थित वाटर बॉक्स के पास स्थित बाघराज की पाल एवं किला इन दिनों असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। दिन ढलते ही यहां नशाखोरों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वातावरण व्याप्त है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाघराज की पाल एक धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन शाम के समय महिलाओं और पुरुषों का आवागमन रहता है। श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं, लेकिन असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के कारण लोगों को भारी असुविधा और डर का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि पाल पर स्थित स्कूल की दीवारों के पीछे कुछ लोग खुलेआम नशा करते हैं। वहीं किले परिसर में भी संदिग्ध गतिविधियां जारी हैं, जिन पर किसी प्रकार की रोक-टोक नजर नहीं आ रही। पूर्व में यहां पुलिस थाना संचालित होने से ऐसी गतिविधियां नहीं होती थीं, लेकिन थाना बाईपास पर स्थानांतरित होने के बाद से असामाजिक तत्वों की आवाजाही लगातार बढ़ी है।
इन परिस्थितियों के चलते बाघराज बाबा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी देखी जा रही है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजगढ़ के सचिव कामरेड मनोज कुमार बोहरा एडवोकेट ने पुलिस व प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त शुरू की जाए और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि आमजन में व्याप्त भय दूर हो सके और धार्मिक स्थल की गरिमा बनी रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube