ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दूसरे दिन भी निजी बसे नहीं चली यात्री हुए परेशान (मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन)

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 50 views
दूसरे दिन भी निजी बसे नहीं चली यात्री हुए परेशान
(मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन)

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-भीलवाड़ा जिले के समस्त बस मालिकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमें भीलवाड़ा स्लीपर बस यूनियन, निजी बस यूनियन, टैक्सी यूनियन एवं मोटर बॉडी बिल्डर यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
ज्ञापन में परिवहन विभाग द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 153 (वाहन बॉडी में अनधिकृत बदलाव, ओवरलोडिंग, सेफ्टी उल्लंघन, फिटनेस मानक भंग पर लाखों रुपये के चालान एवं आरसी निलंबन), धारा 182A (सुरक्षा घटकों का उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना), AIS-052, AIS-119, AIS-153 (बस बॉडी निर्माण मानक: फायर सप्रेशन, इमरजेंसी विंडो, ड्राइवर पार्टिशन, रूफ क्लाइंबिंग निषेध आदि) जैसे दमनकारी नियमों से परेशान बस मालिकों ने चक्का जाम जैसे कदम उठाए हैं।
पुरानी बसों पर इन नए मानकों को लागू कर भारी चालान (40-45 हजार से लाखों तक) व सीजिंग से व्यवसाय संकट में है। निजी बस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मोगरा ने बताया की प्राइवेट बस स्टैंड से मौन जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शहर के मुख्य बाजारों से गुजरकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे मुख्य रूप से भीलवाड़ा ट्रेवल्स एसोसिएशन समिति के अध्यक्ष विशाल सुखवाल, बस बॉडी बिल्डर के अध्यक्ष गणेश सुथार, बस ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश ओझा, टैक्सी यूनियन के अर्जुन सिंह एवं शंकर सिंह, स्लीपर बस मालिक देवी लाल सुथार, राज कुमार टाक, रतन मूंदड़ा ट्रेवल्स, बस से शशांक टाक, फिरोज, चिराग जैन, शरीफ मोहम्मद, बस मालिक अनिल जोशी, अभिषेक चतुर्वेदी, मनोज पारीक, अभिषेक टेलर, निर्मल जोशी, कलीम काजी सहित लगभग 200 सदस्य उपस्थित रहे।भीलवाड़ा ट्रेवल्स एसोसिएशन समिति।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube