ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अनियमितता बरतने पर ०9 दवा विक्रेता फर्मों के लाइसेंस निलंबित!

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 43 views
अनियमितता बरतने पर ०9 दवा विक्रेता फर्मों के लाइसेंस निलंबित!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण कार्यालय द्वारा जिले में दवा विक्रेताओं की विभिन्न फर्मों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं तथा संबंधित फर्मों द्वारा प्रस्तुत जवाब के आधार पर ०9 दवा विक्रेता फर्मों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है।
सहायक औषधि नियंत्रक महेंद्र जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैनगेट 200 फुट रोड बायपास, वार्ड नंबर 40 स्थित मैसर्स मेवात जिंदल टाउनशिप के लाइसेंस को ०7 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। इसी प्रकार गोविन्दगढ़ तहसील के बस स्टैंड सैनी मोहल्ला न्याना स्थित मैसर्स उत्कर्ष मेडिकल स्टोर पर ०8 दिवस, कुण्ड बाजार ईदगाह मार्केट गोविन्दगढ़ स्थित मैसर्स इजा मेडिकल स्टोर पर ०7 दिवस का निलंबन किया गया है।
थानागाजी में नियर बाय बगीची स्थित मैसर्स महेश मेडिकल्स के विरुद्ध ०6 दिवस, बानसूर तहसील के गांव दातली पहाड़ी स्थित मैसर्स आर.जी. मेडिकल पर 10 दिवस तथा बायपास रोड बानसूर स्थित मैसर्स श्री कृष्णा मेडिकोज पर ०5 दिवस का निलंबन किया गया है।
इसी क्रम में बानसूर के बिलाली स्थित मैसर्स श्याम मेडिकोज पर ०6 दिवस, बस स्टैंड गिरूड़ी (बानसूर) स्थित मैसर्स बालाजी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर पर 10 दिवस तथा कोटकासिम तहसील के गांव हरसोली स्थित मैसर्स अनामिका मेडिकल स्टोर पर 60 दिवस के लिए लाइसेंस निलंबित किया गया है।
औषधि नियंत्रण विभाग ने स्पष्ट किया है कि दवा विक्रेताओं को नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा। भविष्य में भी निरीक्षण की कार्यवाही जारी रहेगी तथा अनियमितता पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube