ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 42 views
शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश गोंडा :मसौढ़ी नगर परिषद के वार्ड-आठ में शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र की 300 कन्याओं और महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया.
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मणीचक तालाब के तट पर पहुंची. वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद 300 कलशों में पवित्र जल भरा गया. इसके पश्चात सिर पर कलश लिये श्रद्धालु महिलाएं गाजे-बाजे के साथ वापस मंदिर प्रांगण पहुंची, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया.ग्रामीणों ने बताया कि कार्य स्थानीय लोगों के सहयोग से संपन्न कराया गया है. मूर्ति स्थापना के अवसर पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन भी शुरू हो गया. इसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में भदौरा के ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर उप मुख्य पार्षद चंन्द्रकांत कुमार , पत्रकार भोला कुमार पाण्डेय,
लालू पाण्डेय ,राजू पाण्डेय ,गोविंद पाण्डेय, सतेन्द्र पाण्डेय, प्रिंस कुमार,सुरेंद्र, जितेंद्र पाण्डेय, लक्ष्मण पाण्डेय,देवा,गोलू,मुन्ना
शिवम ,करण ,उपेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद थे.

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube