वृहद रोजगार मेला: प्रशासन ने तेज की तैयारी डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
By Shubh Bhaskar ·
25 Feb 2026 ·
14 views
वृहद रोजगार मेला: प्रशासन ने तेज की तैयारी
डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
27 फरवरी को उतरौला, 13 मार्च को तुलसीपुर में रोजगार मेला
निजी कंपनियों में चयन का मिलेगा अवसर
युवाओं को प्रमाण पत्रों के साथ समय से पहुंचने की अपील
दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश सम्वाददाता संतोष कुमार
बलरामपुर जनपद में युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने वृहद रोजगार मेले की तैयारी तेज कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रचार अभियान की शुरुआत की।
प्रशासन के अनुसार रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
27 फरवरी 2026 को तहसील उतरौला स्थित राम तीरथ चौधरी पीजी कॉलेज में
13 मार्च 2026 को तहसील तुलसीपुर के आईटीआई विशुनपुर विश्राम, पचपेड़वा परिसर में रोजगार मेला आयोजित होगा।
जागरूकता रथ जनपद के स्कूल-कॉलेजों व ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर युवाओं को मेले की जानकारी देगा। आईटीआई पास युवाओं, सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थियों तथा छात्रों को विशेष रूप से आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने इसे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और स्थानीय आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।