ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर के मोती डूंगरी में कामवाली बनकर घुसी दो महिलाएं, 20 हजार नकद व जेवरात चोरी कर फरार।

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 36 views
अलवर के मोती डूंगरी में कामवाली बनकर घुसी दो महिलाएं, 20 हजार नकद व जेवरात चोरी कर फरार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर अलवर अरावली विहार थाना क्षेत्र के मोती डूंगरी इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। दो महिलाएं खुद को कामवाली बताकर एक घर में घुस गईं और मौका पाकर नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गईं।
जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं काम लेने के बहाने पीड़ित के घर पहुंचीं। उन्होंने घर में मौजूद लोगों से बातचीत शुरू की और अपना काम दिखाने का नाटक करने लगीं। इसी दौरान एक महिला ने घर के सदस्यों को बातों में उलझाए रखा, जबकि दूसरी महिला ने चाबियां तलाश कर अलमारी खोल ली।
अलमारी से सोना-चांदी के जेवरात और करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर दोनों महिलाएं मौके से फरार हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube