28 फरवरी को शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर संपूर्ण शाहपुरा स्वैच्छिक बंद रहेगा
By Shubh Bhaskar ·
25 Feb 2026 ·
67 views
28 फरवरी को शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर संपूर्ण शाहपुरा स्वैच्छिक बंद रहेगा
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा के नेतृत्व में संघर्ष समिति पदाधिकारी ने शाहपुरा के व्यापारियों से मुलाकात कर जिले के समर्थन की अपील की महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि व्यापार मंडल, कपड़ा व्यवसाय, मोबाइल व्यवसाय, हार्डवेयर व्यवसाय, सर्राफा व्यवसाय, रेडीमेड व्यवसाय, सब्जी मंडी व्यापारी संघ, फुटवियर व्यवसाय, चाय-कचोरी थड़ी वाले के सब्जी मंडी व्यवसाय सहित समस्त व्यापारियों को 28 फरवरी को शाहपुरा जिले के समर्थन में अपने प्रतिष्ठान शैक्षिक रूप से बंद रखने की अपील की। सभी व्यापारियों ने स्वेच्छा से बाजार बंद रखकर जिले का समर्थन करते हुए संघर्ष समिति को सहयोग प्रदान किया। व्यापार मंडल से जनसंपर्क करने के दौरान शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, सह संयोजक सूर्य प्रकाश ओझा, महासचिव कमलेश मुंडेतिया, सरक्षक सतनारायण पाठक, संरक्षक अजय मेहता, सरक्षक आयुष्मान मोहम्मद छिपा, कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा, सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज उर्फ छोटू, विनीत बुनकर, ओमप्रकाश सिंधी, धनराज जीनगर सहित कहीं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।