UGC बिल वापस लेने की मांग, ०8 मार्च को रामलीला मैदान में महा आंदोलन की चेतावनी!
By Shubh Bhaskar ·
25 Feb 2026 ·
44 views
UGC बिल वापस लेने की मांग, ०8 मार्च को रामलीला मैदान में महा आंदोलन की चेतावनी!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- आगरा- संसद में प्रस्तावित UGC बिल को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने बिल को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि यह बिल सर्वण समाज के हितों के विरुद्ध है।
24 फरवरी को आयोजित फोन कॉल मीटिंग में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रनिया सिंह धाकरे, राष्ट्रीय महासचिव रघुनाथ सिंह धाकरे, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री राम देव मिश्रा तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि UGC बिल पर रोक लगाने और इसे वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही संगठन ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए अलग से विधेयक लाने की मांग भी उठाई।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी होली पर्व के दौरान गौ हत्या पर रोक सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को सख्त कदम उठाने चाहिए। चेतावनी दी गई कि यदि होली महोत्सव तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो ०8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें देशभर से सर्वण समाज के लोग शामिल होंगे।
संगठन ने कहा कि वह पहले शांतिपूर्ण तरीके से निवेदन करेगा, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर व्यापक आंदोलन किया