ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ सहित आस-पास से श्रद्धालु नरायना धाम 482 वें प्रकटोत्सव में पहुंचें।

By Shubh Bhaskar · 24 Feb 2026 · 34 views
राजगढ़ सहित आस-पास से श्रद्धालु नरायना धाम 482 वें प्रकटोत्सव में पहुंचें।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- दादू दयाल जी महाराज के 482वें प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर राजगढ़ से दादू पंथी संप्रदाय के श्रद्धालु नरायना धाम के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु ओम प्रकाश जोशी एवं गोकल भगत जी के नेतृत्व में राजगढ़ स्थित निर्भय राम जी महाराज की छतरी से प्रस्थान कर नरायना धाम पहुंचे।
इस धार्मिक यात्रा में राजेश जोशी,नवीन सौखिया,रामचंद्र मास्टर,नीरज सौखिया,शिवराम कड़िया,गोपाल सैनी,कैलाश जोशी,ताराचंद सैन,लक्ष्मी, नारायण सैनी,मुरारी लाल गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भजन गाते हुए चल रहे उस दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी देते हुए राजेश जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष फाल्गुन माह की अष्टमी को नरायना धाम में दादू दयाल जी महाराज का प्रकटोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। इस अवसर पर देश-विदेश सहित भारत के विभिन्न राज्यों से दादू पंथी संप्रदाय के साधु-संत, महंत एवं सेवकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहते हैं। यह धार्मिक उत्सव पंचमी से प्रारंभ होकर एकादशी तक विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों,सत्संग, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होता है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube