ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ (मलासेड़ा गेट) में श्री सीताराम जी बड़गुजर मंदिर का 36वाँ फागोत्सव आज मंगलवार को।

By Shubh Bhaskar · 24 Feb 2026 · 19 views
राजगढ़ (मलासेड़ा गेट) में श्री सीताराम जी बड़गुजर मंदिर का 36वाँ फागोत्सव आज मंगलवार को।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ मालाखेड़ा गेट स्थित श्री सीताराम जी बड़गुजर मंदिर में इस वर्ष 36वाँ फागोत्सव बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ आज मंगलवार को मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है।
मंदिर के महंत पंडित नरेंद्र अवस्थी एवं आयोजन समिति के सदस्य अजय अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि फागोत्सव में संगीत की विशेष प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी। एसोसिएट प्रोफेसर (संगीत) डॉ. मिथिलेश कुमार अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से वातावरण को रसपूर्ण बनाएंगे। वहीं सुप्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर के शिष्य गौरव कुमार भी अपनी सुमधुर गायकी से कार्यक्रम में चार चाँद लगाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान ढोलक, हारमोनियम एवं अन्य वाद्ययंत्रों की मधुर संगत में पारंपरिक होली के फाग गाए जाएंगे। भक्तिरस से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु रंग और संगीत की अनूठी छटा का आनंद लेंगे। इसके पश्चात फूलों की होली का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्री सीताराम जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर आनंदोत्सव मनाएंगे।
मंदिर प्रांगण को आकर्षक सजावट एवं रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप दिया जाएगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर इस पावन फागोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
भक्ति, संगीत और रंगों से सराबोर यह फागोत्सव राजगढ़ में आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube