ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सोने की चैन स्नैचिंग में दो आरोपी गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 24 Feb 2026 · 125 views
सोने की चैन स्नैचिंग में दो आरोपी गिरफ्तार।

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

चित्तौड़गढ़ में फॅव्वारा चौक के पास महिला से झप्पटा मार चेन छीन कर ले जाने वाली घटना का खुलासा करते हुए सदर चित्तौडगढ पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत 19 फरवरी को शहर चित्तौड़गढ़ के फव्वारा चौक पर शाम को घूमने के दौरान सिंधी कॉलोनी प्रतापनगर निवासी मोहित भोजवानी की माताजी के गले से एक बाईक पर सवार दो व्यक्तियों ने झप्पटा मार चेन छीन कर भाग जाने के मामले में अज्ञात बदमाशों की तलाश एवं वारदात का खुलासा करने हेतू एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ प्रेम सिंह पु.नि. के निर्देश पर एएसआई शंकर लाल सिंह, हैड कानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. बलवंत सिंह, विनोद कुमार व पदम कुमार की एक विशेष आसुचना टीम का गठन किया गया। आसुचना टीम द्वारा अपने अपने स्तर पर सुचना जुटाई गई। आसुचना का संकलन किया गया। गठीत टीम द्वारा भरसक प्रयास कर खटीको का खेड़ा थाना मण्डपिया हाल हाज्याखेडी निवासी 21 वर्षीय हंसराज खटीक उर्फ कमलेश पुत्र ललीत खटीक व वीरकुंवर सिंह कॉलोनी हाजीपुर जिला वैशाली राज्य बिहार हाल मेदाखेड़ी थाना राशमी जिला चित्तौडगढ़ निवासी 20 वर्षीय आशीष रंजन उर्फ आशुराज पुत्र अशोक कुमार सिंह को डिटेन कर बाद पुछताछ के गिरफतार किये गये। फव्वारा चौक लक्ष्मीनाथ मन्दिर के पास महिला के गले से चैन छीनकर लेजाने के सम्बंध में पुछताछ की जाकर चैन की बरामदगी एवं अन्य वारदातों के संबंध में अनुसंधान जारी हैं। आरोपी हंसराज खटीक उर्फ कमलेश व आशीष रंजन उर्फ आशुराज द्वारा पुलिस पूछताछ में फॅव्वारा चौक लक्ष्मीनाथ मन्दिर के पास से महिला के गले से झप्पटा मार चैन छीनकर लेजाना कबुल किया हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube