ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का धरना, 2012 भर्ती के 329 चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नहीं मिली नियुक्ति।

By Shubh Bhaskar · 24 Feb 2026 · 18 views
अलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का धरना, 2012 भर्ती के 329 चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नहीं मिली नियुक्ति।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- नगर निगम में वर्ष 2012 में चयनित सफाई कर्मचारियों की भर्ती का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। नगर निगम द्वारा 329 चयनित सफाई कर्मचारियों को अब तक नियुक्ति नहीं दिए जाने से अभ्यर्थियों में भारी रोष व्याप्त है।
अपनी मांगों को लेकर चयनित सफाई कर्मचारी नगर निगम आयुक्त के चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि वर्षों पहले चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन्हें आज तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला,जिससे उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि वे इस संबंध में पूर्व में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा से भी मिल चुके हैं और अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं। मंत्री स्तर पर आश्वासन मिलने के बाद भी अब तक नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है।
कर्मचारियों के अनुसार, नगर निगम आयुक्त ने मामले में 14 दिन का समय मांगा था,लेकिन तय समय सीमा से अधिक अवधि बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। इससे चयनित अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
धरनारत कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। फिलहाल नगर निगम परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube