ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दुब्बी में किसान के बोरवेल से 250 फुट केबल चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश!

By Shubh Bhaskar · 24 Feb 2026 · 18 views
दुब्बी में किसान के बोरवेल से 250 फुट केबल चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- थाना क्षेत्र के ग्राम दुब्बी में सोमवार देर रात चोरी की एक और घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने किसान अमरचंद मीणा के बोरवेल को निशाना बनाते हुए लगभग 250 फुट लंबी केबल काटकर पार कर दी। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब किसान खेत पर पहुंचा और बोरवेल की केबल गायब मिली।
बताया जा रहा है कि केबल चोरी होने से किसान को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सिंचाई कार्य भी प्रभावित हुआ है। इन दिनों फसल के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है, ऐसे में बोरवेल की केबल चोरी होने से किसान की चिंता और बढ़ गई है।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हो रही वारदातों से स्पष्ट है कि इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें पुलिस का कोई भय नहीं है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर शीघ्र अंकुश लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई !

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube