ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सलेजा बंसल क्राइम रिपोर्टर चौथी वार पिंक रत्न से सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 24 Feb 2026 · 16 views
सलेजा बंसल क्राइम रिपोर्टर चौथी वार पिंक रत्न से सम्मानित



*बेटी फाउंडेशन क्लब द्वारा 'पिंक रत्न सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन; 151 प्रतिभाएँ सम्मानित*

जयपुर: महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा की दिशा में कार्यरत बेटी फाउंडेशन क्लब द्वारा जयपुर के राज आँगन रिसॉर्ट में 'पिंक रत्न सम्मान समारोह' का गरिमामय आयोजन किया गया। आयोजक राज शर्मा और राहुल शर्मा ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज की उन सशक्त महिलाओं और बेटियों को मंच प्रदान करना था, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।
समारोह की मुख्य विशेषताएँ:
* नारी शक्ति का सम्मान: कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, कला, खेल, व्यापार और अन्य विशिष्ट क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली 151 बेटियों और महिलाओं को 'पिंक रत्न' से नवाजा गया।
* भामाशाहों का आभार: समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग देने वाले और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 भामाशाहों का भी इस अवसर पर विशेष सम्मान किया गया।

* प्रेरक उद्बोधन: आयोजन के दौरान वक्ताओं ने बेटियों को आगे बढ़ाने और समाज में समानता के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया।
बेटी फाउंडेशन क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का लक्ष्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और उन महिलाओं को प्रोत्साहित करना है जो पर्दे के पीछे रहकर समाज निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश सैनी निर्देशक राज आगन रिसॉर्ट प्रमोद गोयल निर्देशक सफारी होटल ,प्रियंका शर्मा डायरेक्टर काव्या फैशन, नरेंद्र सिंह राठौर डायरेक्टर गोकुल कृपा ग्रुप, राम निवास चौधरी डायरेक्टर बरोसिस टेक्नोलॉजी , सीनियर RAS पंकज ओझा, दैनिक भास्कर से चीफ सब एडिटर दिलीप चौधरी, फिल्म ऐक्टर राज जांगिड़, बिजनेस टाइकून विवेक गुप्ता मानव अधिकार शिक्षा प्रकोष्ठ से बृजेश पाठक,ऐक्टर मोहित दुबे, अनिल चौधरी मंडल अध्यक्ष भांकरोटा मनोज पांडे सद्भावना परिवार, डॉ गोविंद सिंह डायरेक्ट एसएमएस स्पोर्ट्स अकैडमी ,अंकेश माथुर डायरेक्टर करण प्रोडक्शन, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा शर्मा ब्रांड आइकन बेटी फाउंडेशन, ममता जायसवाल महासचिव बेटी फाउंडेशन, गौरव जैन डायरेक्टर इक्का क्लब, ललित कुमावत डायरेक्टर खेती का हिसाब,
अन्य मेहमानों मैं सपना कावट मिसेज इंडिया इंटरनेशनल प्रियंका मीणा ब्रांड फैस बेटी फाउंडेशन प्रिया सेवरा मॉडलऑफ दि ईयर, डाक्टर रूही चरक मिसेज इंडिया , नेहा विजय, नेहा शर्मा ,ओजस्वी शंकर ,पंखुड़ी तिवारी, सम ओबेरॉय, रवि नैनपुरिया ,अभय नागि, एंकर अदिति त्यागी, वृंदा राठौर, डाक्टर सीमा शर्मा, नवल किशोर शर्मा शिव जोशी, अमन वर्मा ,अंकित शर्मा, नंद किशोर भिड़ा, योगेश खंडेलवाल डॉ प्रीति चौधरी, पल्लवी कृष्णा मारु,पुनीत जांगिड़, मेहुल माथुर दीपक सोनी हनुमत सिंह कमल किशोर सालवी रोनित राज अंबिका माथुर पिया चंदेल नैना कुमारी सरिता शेरसिया अनीता शर्मा कन्नू मेहता शैलजा बंसल अनुज साहू शंकर लाल बजरोलिया सुशील शर्मा तमन्ना शेखावत रामरतन कुशवाहा रिया कुकरेजा सुमन बेडवाल खुशबू अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत करी |

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube