ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ, मांडल का हुआ गठन

By Shubh Bhaskar · 24 Feb 2026 · 46 views
डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ, मांडल का हुआ गठन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

मांडल- भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में बहुजन समाज के गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से “डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ, मांडल” का गठन किया गया।
बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि मांडल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर तीन बीघा भूमि एवं एक सामुदायिक भवन उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार से मांग की जाएगी।
सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन निम्नानुसार किया गया—
अध्यक्ष: कालू लाल खटीक (निवासी बलाई खेड़ा)
सचिव: जीवन ऐरवाल (निवासी कालूखेड़ा)
कोषाध्यक्ष: शिवलाल (निवासी मांडल)
उपाध्यक्ष: महावीर मेघवंशी (भालड़ी खेड़ा), सौरभ कटारिया (मलगाणी), महावीर बैरवा (रामगढ़), देवा बलाई (भालड़ी खेड़ा)
बैठक में कालू लाल खटीक, जीवन ऐरवाल, शिवलाल मांडल, सौरभ मलगाणी, महावीर भालड़ीखेड़ा, महावीर रामगढ़, देवा भालड़ीखेड़ा, जगदीश, शांति लाल, किशन, मिथुन, रमेश चन्द्र, चेतन, ओमप्रकाश, पप्पू लाल सहित अन्य बहुजन समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संगठन और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया तथा संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube