ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रचंड' प्रहार: 67 टीमों ने 425 ठिकानों पर दी दबिश, 123 खूंखार अपराधी गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 25 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रचंड' प्रहार: 67 टीमों ने 425 ठिकानों पर दी दबिश, 123 खूंखार अपराधी गिरफ्तार।

खाकी का खौफ: 'एरिया डोमिनेशन' अभियान से थर्राया पाताल, अवैध हथियारों के साथ इनामी बदमाश दबोचे।

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अपराधियों के गढ़ में घुसकर 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के नेतृत्व में चलाए गए 'एरिया डोमिनेशन' अभियान ने जिले के बदमाशों की कमर तोड़ दी है। शनिवार तड़के जब पूरा जिला सो रहा था, तब खाकी की 67 टीमों ने एक साथ 425 ठिकानों पर धावा बोलकर हड़कंप मचा दिया। इस महा-अभियान में पुलिस ने 123 सक्रिय अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है।
इनामी और हार्डकोर बदमाशों का हुआ 'गेम ओवर' इस कार्रवाई में पुलिस ने न केवल छोटे अपराधियों बल्कि पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज 'हार्डकोर' बदमाशों पर भी शिकंजा कसा है। पकड़े गए बदमाशों में इमरान उर्फ कालिया, काजू उर्फ अजाउद्दीन और अमन मीणा जैसे नाम शामिल हैं, जो लंबे समय से वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इनके कब्जे से 3 अवैध देशी पिस्टल और भारी मात्रा में धारदार हथियार (चाकू-छुरे) बरामद किए गए हैं।

एसपी की रणनीति:- साइबर और डीएसटी ने बिछाया जाल
आईजी कोटा रेंज प्रसाद गोयल के मार्गदर्शन में एसपी सुजीत शंकर ने इस गुप्त मिशन की पूरी रूपरेखा तैयार की थी। 22 फरवरी की सुबह 4 बजे ही जिले के सभी थानाधिकारी, साइबर सेल और डीएसटी (DST) की टीमें सक्रिय हो गईं। पुलिस की इस रणनीति का अंदाजा बदमाशों को नहीं लग सका और एक के बाद एक 123 आरोपी धरे गए, जिनमें 1 इनामी अपराधी और 14 स्थाई वारंटी शामिल हैं।

इन जांबाज अधिकारियों ने संभाला मोर्चा:
कार्रवाई में मदन ढाका (आरपीएस प्रो.), मनोज सिकरवार (थानाधिकारी कैथून), सुनील सिंह (थानाधिकारी देवली मांझी), और राजेंद्र (डीएसटी प्रभारी) सहित साइबर सेल के भूपेंद्र हाडा की विशेष भूमिका रही।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube