ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विधानसभा में गूंजी पीपल्दा के बाढ़ पीड़ितों की आवाज।

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 27 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


विधानसभा में गूंजी पीपल्दा के बाढ़ पीड़ितों की आवाज।

विधायक चेतन पटेल ने सरकार से मांगा आवास और केटल शेड का बकाया भुगतान

छत' के लिए तरस रहे 4266 परिवार: इटावा और सुल्तानपुर के लाभार्थियों का दर्द विधायक ने सदन में रखा


• मंत्री बोले- सरकार गंभीर, जल्द जारी होगा बजट; जटिल भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाने की उठी मांग

कोटा ग्रामीण पीपल्दा के विधायक चेतन पटेल कोलाना ने विधानसभा में क्षेत्र के गरीब परिवारों और पशुपालकों के हक की जोरदार पैरवी की। पटेल ने तारांकित प्रश्न के जरिए सरकार का ध्यान खींचते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त और केटल शेड का भुगतान अटकने से हजारों परिवारों का निर्माण कार्य अधर में लटका है।
बाढ़ पीड़ितों के दर्द को दी आवाज
विधायक पटेल ने सदन में भावुक होते हुए कहा कि पीपल्दा के 4266 लाभार्थी (इटावा के 3662 और सुल्तानपुर के 604) अपने मकान का दासा लेवल तक निर्माण कर चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या उन परिवारों की है जिन्होंने 2021 की भीषण बाढ़ में सब कुछ खो दिया था। विधायक चेतन पटेल के प्रयासों से 2024 में इन्हें पहली किश्त तो मिली, लेकिन अब दूसरी किश्त के अभाव में इन गरीबों के सिर पर पक्की छत का सपना अधूरा है।


SNA प्रक्रिया बनी मुसीबत, सरलीकरण की मांग
पटेल ने भुगतान प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्टेट नोडल अकाउंट (SNA) की प्रक्रिया इतनी पेचीदा है कि पात्र व्यक्ति दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस "डिजिटल उलझन" को खत्म कर प्रक्रिया को सरल बनाया जाए ताकि लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसा तुरंत पहुंच सके।


सरकार का जवाब:- "जल्द मिलेगी राहत"
विधायक के आक्रामक रुख पर जवाब देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सदन को भरोसा दिलाया कि जिन लोगों ने केटल शेड और आवास का कार्य पूरा कर लिया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द भुगतान किया जाएगा। उन्होंने माना कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है और बजट संबंधी बाधाओं को दूर किया जा रहा है।


"मेरा लक्ष्य पीपल्दा के हर पात्र व्यक्ति को उसका हक दिलाना है। बाढ़ की मार झेल चुके परिवारों को जब तक उनके मकान की दूसरी किश्त और केटल शेड का पैसा नहीं मिल जाता, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। सदन में मंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है, जिसकी मैं लगातार मॉनिटरिंग करूँगा।"
— चेतन पटेल, विधायक पीपल्दा

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube