ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अश्वनी कुमार अवस्थी बने परशुराम सेना अलवर के जिलाध्यक्ष।

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 25 views
अश्वनी कुमार अवस्थी बने परशुराम सेना अलवर के जिलाध्यक्ष।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- परशुराम सेना राजस्थान में संगठनात्मक विस्तार के तहत अश्वनी कुमार अवस्थी को अलवर जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच, प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम तथा प्रदेश प्रभारी विनोद शर्मा की सहमति से की। संगठन द्वारा जारी निर्देशों में नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष को शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन करने के लिए कहा गया है।
अश्वनी कुमार अवस्थी ग्राम जावली, तहसील लक्ष्मणगढ़, जिला अलवर के निवासी हैं और वर्तमान में बी-ब्लॉक, अपनाघर, शालीमार, अलवर (राजस्थान) में निवासरत हैं।
उनकी नियुक्ति पर विप्र बंधुओं एवं ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि अवस्थी के नेतृत्व में संगठन अलवर जिले में और अधिक सक्रियता से कार्य करेगा। जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा दी गई।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube