ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ खुलकर बोले।

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 114 views
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ खुलकर बोले।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रुद्रपुर- (उत्तराखंड)- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा 22 फरवरी को उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ गौ पुत्र शिवानंद महाराज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने सभी भारतवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए जनजागरण अभियान को तेज किया जाए तथा इस दिशा में एकजुट होकर कार्य किया जाए।
उन्होंने हिंदू समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सनातन मूल्यों और राष्ट्रीय हितों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
गौ पुत्र शिवानंद महाराज ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे स्वयं सनातन धर्म और गौ रक्षा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहते हैं और संगठन के कार्यकर्ता भी इसी भावना से कार्य कर रहे हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube