ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

समता आंदोलन समिति द्वारा कैंडल मार्च निकालकर यूजीसी एक्ट का किया विरोध।

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 43 views
समता आंदोलन समिति द्वारा कैंडल मार्च निकालकर यूजीसी एक्ट का किया विरोध।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- यूजीसी एक्ट के विरोध में समता आंदोलन समिति के बैनर तले रविवार, 22 फरवरी को शहीद स्मारक पर विरोध सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। सभा में सवर्ण समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए नए प्रावधानों के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
समिति के आंदोलनकारी राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जनवरी 2026 को लागू किए गए यूजीसी एक्ट के विरोध में समता आंदोलन समिति सहित स्वर्ण समाज के लोग एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक्ट के कुछ प्रावधानों को लेकर समाज में असंतोष व्याप्त है, जिसे लेकर यह विरोध दर्ज कराया जा रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष राम अवतार सिंह चौहान ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल यूजीसी एक्ट का समर्थन करेगा, उसके विरोध में नगर निकाय चुनाव में मतदान किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को इस संबंध में शपथ भी दिलाई। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यूजीसी एक्ट वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के आवास पर प्रदर्शन करने की भी बात कही।
इस अवसर पर युवा ब्राह्मण सभा परिवार के अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने यूजीसी एक्ट को समाज के लिए हानिकारक बताते हुए 23 फरवरी को जयपुर विधानसभा घेराव एवं ०8 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर यूजीसी एक्ट के विरोध में नारे लगाए। इस दौरान समता आंदोलन समिति एवं स्वर्ण समाज के पुरुषों और मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube