ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वसंत विषय पर शाहपुरा इकाई की मासिक साहित्यिक गोष्ठी हुई सम्पन्न

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 17 views
वसंत विषय पर शाहपुरा इकाई की मासिक साहित्यिक गोष्ठी हुई सम्पन्न

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-अखिल भारतीय साहित्य परिषद शाहपुरा इकाई की मासिक साहित्यिक गोष्ठी के अध्यक्ष तेजपाल उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि सोमेश्वर व्यास रहे। गोष्ठी में विभिन्न रसों की उत्कृष्ट रचनाओं की प्रस्तुति हुई। गोष्ठी की शुरुआत विष्णु दत्त शर्मा 'विकल' की सरस्वती वंदना 'माँ शारदे उपकार दे मुझ जड़मति को तार दे।' से हुई।
सोमेश्वर व्यास ने 'ऋतु वसन्त का हुआ आगमन हुए प्रफुल्लित वन उपवन।' कविता सुनाई। डॉ. कमलेश पाराशर ने 'वसन्त जीवन में आए सही बात है पर्यावरण बिगड़ा इसमें किसका हाथ है?' व्यंग्य रचना प्रस्तुत की। जयदेव जोशी ने 'पीताम्बर ओढ़े धरा मुस्काए नव आकाश मंद-मंद बहती पवन भर दे सुरभित श्वास' सुनाई। भँवर 'भड़ाका' ने 'हम भी कभी आए थे गुलशन में बहार बनकर और कुछ हवा ऐसी चली कि हम बिखर गए खाक बनकर' कविता सुनाकर जीवन की नश्वरता शब्दों में व्यक्त की। सी.ए. अशोक बोहरा ने 'आई रे बसन्त बहार खिल उठे मन हर्ष के हर द्वार' और 'तू ही कर्ता तू ही कारक तू ही रक्षक तू ही मारक' भगवान भोलेनाथ का भजन सुनाया। डॉक्टर परमेश्वर कुमावत 'परम' ने 'हिन्दू सहोदर सखा बंधू है हिन्दू चिर जीवन पावन' कविता सुनाकर हिन्दू समरसता के भाव को प्रकट किया और वसन्त विषय पर 'सृष्टि नव सौंदर्य सजाए रूप अनुपम पाती है' कविता प्रस्तुत की। ओम माली 'अंगारा' ने 'शिशिर का गहरा तमस-सा पहरा टूट गया नभ-भू पर नव जीवन खिलने लगा चहूँ ओर' कविता सुनाकर वसन्त में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों को रेखांकित किया। और साहित्यिक रचना 'नाहर नख विदीर्ण कुंजर कुंभ स्थल स्रवित रक्त-सम अति रक्तिम रौद्र नेत्र निहारकर' सुनाकर शिवाजी के शौर्य से गोष्ठी को ओजमय कर दिया। संस्था के अध्यक्ष तेजपाल उपाध्याय ने 'ऋतुओं का होता है क्रमिक परिवर्तन इसलिए तो हुआ है बसन्त का आगमन' और राजस्थानी भाषा में 'जी' क कांई बीमारी न हो वे वो भी उ'ई आदमी है जी' क सुगर बी.पी. होग्यो समझल्यो वो बड़ो आदमी होग्यो' व्यंग्य रचना सुनाकर वर्तमान परिवेश पर कड़ा शाब्दिक प्रहार किया। बालकृष्ण जोशी 'बीरा' ने राजस्थानी गीत 'कामण कांटों का'ढ सायब रे पग म' साळ मीठी मूंडा सूं सिसकारी सायब निकाळ रे' सुनाकर गोष्ठी को संगीतमय कर दिया। नवोदित रचनाकर दर्शन शर्मा ने 'वसन्त आया प्रकृति में नया शृंगार लाने को पर वीर खड़ा है सरहद पर अपना शौर्य दिखाने को' कविता सुनाकर वसन्त को सरहद पर खड़े सैनिक से जोड़ दिया। विष्णु दत्त शर्मा 'विकल' ने 'मन मेरा अब मरता जा रहा है उम्र घटती रिश्ता जा रहा है' और 'बे बात ही हम बात क्या करें अब उनसे मुलाकात क्या करे' गजलें प्रस्तुत की। आशुतोष सिंह सौदा ने 'मैं तो उण सरवर नहीं जाऊँ ऐ भावज किण विध चालू पाळी' राजस्थानी गीत सुनाया। योगेंद्र शर्मा ने मथुरा से अपनी उपस्थिति कविता 'बसन्त आया उमंगे लाया पुष्पों की बहार है' के माध्यम से दी। जिसका वाचन डॉ कमलेश पाराशर ने किया। गोष्ठी की विवेचना विष्णु दत्त शर्मा 'विकल' ने की।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube