ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा में फिजिशियन लगाने की मांग को लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 23 views
शाहपुरा में फिजिशियन लगाने की मांग को लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-वरिष्ठ नागरिक संस्थान के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर शाहपुरा जिला चिकित्सालय में फिजिशियन (चिकित्सक) नियुक्त करने की मांग उठाई। संस्थान के सदस्यों ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से वरिष्ठ नागरिकों को उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संस्थान के सचिव कैलाश वर्मा, ललित चौहान, जगदीश प्रसाद जोशी, राधेश्याम मूंदड़ा, दिनेश तोलबिया , लादू लाल माली, भगवान ,शिव जोशी, दिनेश सुखपाल, शिव शंकर शर्मा व गोपाल बोहरा ओम प्रकाश ओझा रिटायर्ड तहसीलदार सहित अन्य सदस्य अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक जैन को भी समस्या से अवगत कराया।
वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि आरजीएस योजना के तहत मिलने वाली दवाइयां चिकित्सकों द्वारा नहीं लिखी जा रही हैं, जिससे पेंशनर वर्ग खासा परेशान है। उन्होंने उपखंड अधिकारी कार्यालय में भी ज्ञापन प्रस्तुत कर शीघ्र समाधान की मांग की।
संस्थान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चिकित्सालय में फिजिशियन की नियुक्ति नहीं की गई और आरजीएस की दवाइयां लिखना प्रारंभ नहीं किया गया तो वरिष्ठ नागरिकों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube