ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025: जिले को मिले 99 नवचयनित पटवारी, 26 फरवरी को प्रशिक्षण केन्द्र पर करेंगे कार्यग्रहण

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 165 views
सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025: जिले को मिले 99 नवचयनित पटवारी, 26 फरवरी को प्रशिक्षण केन्द्र पर करेंगे कार्यग्रहण

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया 23 फरवरी।
राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंतर्गत अंतिम रूप से चयनित 99 अभ्यर्थियों को जिला चित्तौड़गढ़ आवंटित किया गया है।

प्रभारी अधिकारी भू -अभिलेख ने बताया कि
इन अभ्यर्थियों को आज दिनांक 23 फरवरी 2026 से पटवारी पद पर दो वर्ष की अवधि के लिए प्रोबेशन ट्रेनी के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है। नियुक्त अभ्यर्थियों को दिनांक 25 फरवरी 2026 तक जिला कलक्टर कार्यालय परिसर, कक्ष संख्या 93 में अपने मूल दस्तावेजों की जांच करवानी होगी।
दस्तावेज सत्यापन उपरांत सभी अभ्यर्थियों को दिनांक 26 फरवरी 2026 को प्रधानाध्यापक, अस्थायी पटवार प्रशिक्षण केन्द्र (डॉ. अम्बेडकर भवन, डाइट रोड, मीठाराम जी का खेड़ा, चित्तौड़गढ़) पर उपस्थित होकर कार्यग्रहण करना अनिवार्य होगा।
जिला प्रशासन द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube