ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बलरामपुर में प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 12 views
बलरामपुर में प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक

प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की


योजनाओं में तेजी, शत-प्रतिशत वित्तीय लक्ष्य हासिल करने व जनहित कार्यों को धरातल पर उतारने के निर्देश

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश सम्वाददाता

बलरामपुर 23 फरवरी 2026 को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे राकेश सचान ने विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जनपद की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने शेष वित्तीय वर्ष में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बजट के समुचित उपयोग से शत-प्रतिशत वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान, तुलसीपुर में आरओबी निर्माण, जिला चिकित्सालय में 100 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, ऑपरेशन कायाकल्प, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, वृक्षारोपण अभियान व आईजीआरएस समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

जल जीवन मिशन व आवास योजनाओं पर जोर
मंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों में नई सड़कों को अनावश्यक रूप से न काटने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों को बेहतर स्थिति में पुनर्स्थापित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पात्र लगभग 41 हजार आवासों के लक्ष्य को समयबद्ध पूरा करने पर विशेष बल दिया।

युवाओं व रोजगार योजनाओं में तेजी
सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, स्वरोजगार योजना व खादी ग्रामोद्योग योजनाओं से अधिक से अधिक युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही बैंक-समन्वय बढ़ाकर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा गया।

शिकायत निस्तारण पर सख्ती
मंत्री ने जनता दर्शन व आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक के अंत में उन्होंने अधिकारियों को शेष वित्तीय वर्ष में और अधिक प्रभावी कार्य करते हुए जनहितकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक बलरामपुर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, डीएम विपिन कुमार जैन, सीडीओ हिमांशु गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, नगर पालिका चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube