ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बलरामपुर : आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 16 views
बलरामपुर : आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न


होली व ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक


डीजे संचालकों को मानक पालन के निर्देश, अफवाहों से बचने और भाईचारा बनाए रखने की अपील

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश सम्वाददाता
बलरामपुर जनपद के अंतर्गत आगामी त्योहार होली और ईद-उल-फितर को शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से 23 फरवरी 2026 को थाना पचपेड़वा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी तुलसीपुर तथा क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं, डीजे संचालकों और ग्राम प्रहरियों ने भाग लिया।
बैठक में डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि उपकरण चलाने तथा किसी भी प्रकार के अभद्र या आपत्तिजनक गीत न बजाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने, अफवाहों से बचने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।
अधिकारियों ने युवाओं को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या टिप्पणियां न करने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 या स्थानीय थाना को सूचना देने की सलाह दी गई।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube