ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हिन्दुत्व और सनातन संरक्षण को लेकर कुँवर सुमेर सिंह की अपील संत-महामंडलेश्वरों से शांति और समाज हित में आगे आने का आग्रह

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 29 views
हिन्दुत्व और सनातन संरक्षण को लेकर कुँवर सुमेर सिंह की अपील

संत-महामंडलेश्वरों से शांति और समाज हित में आगे आने का आग्रह



दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश सम्वाददाता
बलरामपुर हिन्दुत्व और सनातन धर्म की रक्षा को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता कुँवर सुमेर सिंह ने एक भावनात्मक अपील जारी करते हुए देशभर के साधु-संतों, महामंडलेश्वर और धर्माचार्यों से समाज और राष्ट्रहित में आगे आने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समरसता और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए संत समाज की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार, जब-जब समाज में चुनौतियाँ बढ़ती हैं, तब-तब धर्मगुरुओं का मार्गदर्शन शांति और एकता स्थापित करने में निर्णायक साबित होता है।
कुँवर सुमेर सिंह ने अपने बयान में यह भी कहा कि यदि समय रहते समाज को एकजुट नहीं किया गया तो सनातन परंपराओं को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने सभी हिंदुओं से आपसी मतभेद भुलाकर शांति और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
राष्ट्र पशु की मांग
अपने संदेश में उन्होंने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक रही है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए ठोस और राष्ट्रीय स्तर का निर्णय लिया जाना चाहिए।
संत समाज से विशेष आग्रह
अपील में उन्होंने संत-महापुरुषों से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज बुलंद करें और समाज में शांति, सद्भाव तथा नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए नेतृत्व प्रदान करें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube