ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता: चित्तौड़गढ़ के कीर्तन धाकड़ को स्वर्ण और शुभम जयसवाल को 'मेडल ऑफ एक्सीलेंस'

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 154 views
इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता: चित्तौड़गढ़ के कीर्तन धाकड़ को स्वर्ण और शुभम जयसवाल को 'मेडल ऑफ एक्सीलेंस'

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा आयोजित इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 फरवरी तक गांधीनगर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गोवा तथा केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के राज्य विजेताओं ने भाग लिया।

इस कौशल स्पर्धा में चित्तौड़गढ़ जिले के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया।
यदुपति सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, निम्बाहेड़ा के प्रशिक्षणार्थी कीर्तन धाकड़ ने ट्रेड इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन में भाग लेकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 75 हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज , चित्तौड़गढ़ के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रशिक्षणार्थी शुभम जयसवाल ने ट्रेड मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भाग लेकर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक अर्जित किया। राज्य स्तर की उपलब्धि के आधार पर उन्हें राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के माध्यम से रीजनल स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। गांधीनगर में आयोजित रीजनल प्रतियोगिता में उन्होंने उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए “मेडल ऑफ एक्सीलेंस” प्राप्त किया।

इन होनहार युवाओं की उपलब्धि से जिले के अन्य युवाओं को भी कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube