ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का फर्जी डिग्री मामले में बड़ा एक्शन, PTI भर्ती में दर्ज हुई FIR. !

By Shubh Bhaskar · 22 Feb 2026 · 36 views
राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का फर्जी डिग्री मामले में बड़ा एक्शन, PTI भर्ती में दर्ज हुई FIR. !

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान में PTI भर्ती 2022 को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी डिग्रियों के मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए FIR दर्ज की है। यह कार्यवाही PTI भर्ती में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की आशंका के चलते की गई है।
मामले में OPJS University, चूरू से जुड़े 47 अभ्यर्थियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसके साथ ही OPJS यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी प्रकरण में नामजद किया गया है। जानकारी के अनुसार, PTI भर्ती 2022 में OPJS यूनिवर्सिटी के कुल 139 अभ्यर्थी चयनित हुए थे।
सूत्रों के अनुसार, OPJS प्रशासन से जुड़े कुछ लोग पहले ही SOG की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ जारी है। वर्तमान में चल रही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के बीच यह बड़ी कार्यवाही सामने आई है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में हड़कंप मच गया है।
SOG अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी अभ्यर्थी फर्जी या संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर चयनित पाए जाएंगे, उन्हें भर्ती से बाहर किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
इस कार्यवाही के बाद राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और जांच व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube