मन की बात' में बोले पीएम मोदी परंपरा और तकनीक का संतुलन ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी
By Shubh Bhaskar ·
22 Feb 2026 ·
52 views
मन की बात' में बोले पीएम मोदी परंपरा और तकनीक का संतुलन ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी
पीपाड शहर।कस्बे में भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छवाह के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम सुना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र निर्माण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए देश की प्रगति में नागरिकों की भागीदारी को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की असली ताकत उसके नागरिक हैं, जिनमें हर चुनौती को अवसर में बदलने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नवाचार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक आज समाज में बदलाव का सशक्त माध्यम बन रही हैं, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ रही है।प्रधानमंत्री ने महिलाओं के योगदान को देश की प्रगति की आधारशिला बताया।परंपरा और आधुनिक तकनीक के मेल को भारत के भविष्य के लिए आवश्यक बताया।प्रधानमंत्री के इस संबोधन को स्थानीय स्तर पर उत्साह के साथ सुना गया। इस अवसर पर जिला मंत्री व मंडल प्रवासी राजेंद्र जांगिड़, जिला प्रवक्ता रामकिशोर भुतडा़, मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छावाह, मंडल महामंत्री देवाराम जांगिड़, मनोहर लाल सोनेल, एससी मोर्चा अध्यक्ष अरविंद सोनेल, जगदीश जांगिड़, शिवलाल जांगिड़ सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।