ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर: खुशियां मातम में बदलीं, बारात से लौट रही स्कॉर्पियो पलटी, दो की मौत, पांच घायल

By Shubh Bhaskar · 22 Feb 2026 · 22 views
पीपाड़ शहर: खुशियां मातम में बदलीं, बारात से लौट रही स्कॉर्पियो पलटी, दो की मौत, पांच घायल

​पीपाड़ शहर। उपखंड क्षेत्र के कोसाना उदेश नगर मार्ग पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। चौकड़ी कलां से बारात में शामिल होकर वापस गांव लौट रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बबूल के पेड़ों से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में दो वृद्धों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे जो एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने गांव चौकड़ी कलां लौट रहे थे। कोसाना रोड पर अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और गाड़ी तेज रफ्तार में सड़क से नीचे उतरकर झाड़ियों और पेड़ों में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।​पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में ​नरसिंगराम (65) पुत्र रामदीन,​तेजाराम (60) पुत्र भवराराम, निवासी चौकड़ी कलां की मौत हो गई।​हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। स्थानीय पीपाड जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, पांचों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जोधपुर रेफर किया गया है।​पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में एक साथ दो बुजुर्गों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube