ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हर्षिता कंकारिया बनी जैन साध्वी लाघवश्री महाराज*

By Shubh Bhaskar · 22 Feb 2026 · 320 views
*हर्षिता कंकारिया बनी जैन साध्वी लाघवश्री महाराज*

*पीपाड़ में जैन भागवती दीक्षा महोत्सव में पीपाड़ समेत उमड़े हजारों श्रद्धालु*

पीपाड़ शहर ।भामाशाहों की नगरी पीपाड़ शहर मे हर्षिता कांकरिया रविवार को संयम मार्ग पर विधिवत आरूढ़ होकर जैन साध्वी बन गई है। कस्बे में विराट दीक्षा महोत्सव में पीपाड़ सहित देशभर के श्रद्धालु जैन भगवती दीक्षा महोत्सव के साक्षी बने।श्री अखिल भारतवर्षीय जयमल जैन श्रावक संघ,ब्यावर के महामंत्री समाजसेवी दुलीचंद मकाणा के अनुसार पीपाड़ कस्बे के सुश्रावक अशोक कुमार सीमा देवी कांकरिया की लाडली सुपुत्री हर्षिता सांसारिक मोह माया को तजकर संयम मार्ग धारण करते ही समूचा पंडाल भगवान महावीर,पूज्य गुरुदेव जयमल जी महाराज व जैनाचार्य प्रवर पार्श्व चंद जी महाराज, महासाध्वी शारदा कंवर की जय जयकारों से गूंज उठा भव्यतिभव्य दीक्षा महोत्सव में ब्यावर से एक विशेष जत्था संघ प्रमुखों के बोहरा के नेतृत्व में रविवार सवेरे मेवाड़ी गेट बाहर से रांका जी बगीची से पूज्य गुरुदेव श्री जयमल जी महाराज एवम आचार्य पार्श्व चंद जी महाराज की जय जयकारों के बीच पीपाड़ पहुंचा।इस दल को वरिष्ठ पत्रकार समाज सेवी प्रकाश जैन ने ध्वज दिखाकर दीक्षा समारोह हेतु रवाना किया।
*सुमति मुनि जी ने दी जैन भागवती दीक्षा, हुई अनुमोदना*
पीपाड़ शहर संघ अध्यक्ष सुरेश मुथा ने बताया कि पीपाड़ की लाडली बिटिया मुमुक्षु हर्षिता को संघ के वरिष्ठ संत सुमति मुनि जी अपने मुखारविंद से करेमी भंते के पाठ से शुभ मूहर्त में लगभग 12.26 पर जैन भगवती दीक्षा प्रदान की। भव्य दीक्षा महोत्सव के अवसर पर जैनाचार्य प्रवर श्री पार्श्व चंद जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती संत एवम संघ की वरिष्ठ महासाध्वी रत्ना शारदा कंवर जी सहित साध्वी मंडल का दिव्य सानिध्य मुमुक्षु हर्षिता समेत श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं को सहज मिला।
*हुआ नामकरण बनी साध्वी लाधवश्री*
पीपाड़ जैन संघ मंत्री नेमीचंद कांकरिया ने बताया कि दीक्षा महोत्सव की जोरो शोरो से तैयारियां में संघ कार्यकर्ताओ की विशेष टीम पूरे समर्पण भावों से जुटी रही।दीक्षा के बाद संघ के वरिष्ठ संत सुमति मुनि सा ने मुमुक्षु का नामकरण करते हुए उन्हे महासती लाधवश्री की घोषणा की तो पूरा पंडाल नव दीक्षित साध्वी की जय जयकारों से गुंजायमान हो गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube