ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एम.एल.ए. कपासन ने निर्माणाधीन आधुनिक सब्जी मंडी और वॉलीबॉल स्टेडियम का किया निरीक्षण

By Shubh Bhaskar · 22 Feb 2026 · 282 views
एम.एल.ए. कपासन ने निर्माणाधीन आधुनिक सब्जी मंडी और वॉलीबॉल स्टेडियम का किया निरीक्षण
एम.एल.ए. कपासन ने निर्माणाधीन आधुनिक सब्जी मंडी और वॉलीबॉल स्टेडियम का किया निरीक्षण

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिले के कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने रविवार को नगरपालिका कपासन द्वारा कराए जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन राजस्थान की सबसे आधुनिक रिटेल सब्जी मंडी और संभाग के सबसे बड़े आधुनिक वॉलीबॉल स्टेडियम के कार्य की प्रगति का जायजा लिया। राजस्थान की सबसे आधुनिक रिटेल सब्जी मंडी विधायक जीनगर ने सब्जी मंडी परिसर का अवलोकन करते हुए कहा कि यह मंडी न केवल कपासन बल्कि पूरे राजस्थान के लिए एक मॉडल साबित होगी। उन्होंने कहा, “नगरपालिका कपासन का भाजपा बोर्ड जनता की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है। यह आधुनिक रिटेल सब्जी मंडी व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को स्वच्छ और हाइजिन युक्त सुविधाएं प्रदान करेगी।” उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे कार्यों पर हर्ष व्यक्त किया। संभाग का सबसे बड़ा वॉलीबॉल स्टेडियम: खेल प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में निर्माणाधीन वॉलीबॉल स्टेडियम के बारे में विधायक ने कहा कि यह स्टेडियम उदयपुर संभाग का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक खेल परिसर होगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्टेडियम के बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने भाजपा बोर्ड के विजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल और आधारभूत ढांचे में कपासन आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भाजपा बोर्ड की सराहना: निरीक्षण के दौरान विधायक जीनगर ने निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष और भाजपा बोर्ड के पार्षदों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि विकास कार्यों की यह गति दर्शाती है कि भाजपा सरकार और स्थानीय बोर्ड जनता के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, शंकर बारेगामा, अनिल चंडालिया, चंद्र प्रकाश सिरोया,आशीष त्रिपाठी,मनोज आचार्य, शंकर चंदेल, राकेश आचार्य, बबलू सोनी ,राकेश आचार्य नगर मंडल के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube