ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

धूरिया धाम, रुद्रपुर में गौ पुत्र शिवानंद महाराज ने संभाला राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ का पदभार।

By Shubh Bhaskar · 22 Feb 2026 · 56 views
धूरिया धाम, रुद्रपुर में गौ पुत्र शिवानंद महाराज ने संभाला राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ का पदभार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रुद्रपुर- (उत्तराखंड):- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ सेवा एवं सनातन धर्म की रक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ के पद पर गौ पुत्र शिवानंद महाराज का विधिवत पदभार ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम धूरिया धाम, रुद्रपुर में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान गौ पुत्र शिवानंद महाराज को आई-कार्ड,अथॉरिटी लेटर, बिल्ला,गौ सम्मान पत्र सहित विभिन्न सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बताया गया कि गौ पुत्र शिवानंद महाराज ने 40 वर्षों तक खड़ेश्वरी तपस्या की तथा ०8 वर्षों तक अन्न त्याग कर कठोर साधना की है। वे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के संकल्प के प्रति समर्पित हैं। संगठन के अनुसार, वे गौ पुत्र धर्मदास महाराज के बड़े भाई के समान मार्गदर्शक हैं और समय-समय पर संगठन को वैचारिक दिशा प्रदान करते रहे हैं। वेबसाइट आधारित आई-कार्ड की प्रेरणा भी उनके मार्गदर्शन से ही प्रारंभ हुई थी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए मैदान में उतरकर निस्वार्थ भाव से 24 घंटे सेवा कार्यों में जुटा रहता है। संगठन ने गौ रक्षा और सनातन धर्म की मजबूती के लिए अपने संकल्प को दोहराया तथा लक्ष्य पूर्ति हेतु निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube