ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में महिला सिलाई एवं कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल।

By Shubh Bhaskar · 22 Feb 2026 · 30 views
अलवर में महिला सिलाई एवं कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर शहर के दिल्ली दरवाजा स्थित फुटी खेड़ क्षेत्र में महिला सिलाई एवं कौशल विकास केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह केंद्र उत्थान फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
ट्रस्ट से जुड़े रघुवीर टोंडवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सिलाई केंद्र महिलाओं एवं बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की यह एक छोटी सी पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वयं रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें।
उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें आगे रोजगार प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही, ट्रस्ट द्वारा उन्हें यह भी मार्गदर्शन दिया जाएगा कि अपना रोजगार कैसे शुरू करें और उसे आगे कैसे बढ़ाएं।
उत्थान फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में ट्रस्ट गांव-गांव जाकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएगा और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी कौशल प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाएगा। महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ट्रस्ट पूर्ण सहयोग करेगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के सीईओ सुरेंद्र चौधरी, रघुवीर टोंडवाल,विजय,मोहित, जितेंद्र चौधरी,कमल सोमवंशी, मनीष जायसवाल,श्रवण कुमार, रश्मि चौधरी,सत्यवती चौधरी, धनपति,राजबाला,गीता मीणा, गीता प्रिया,कविता,फूल देवी, कनिका,मधु,राधा,मनीषा,रेखा, गायत्री,सुशीला,नीतू,बबली, विमला,कमला,कृष्णा,लक्ष्मी, पूजा,नेहा,शालू,कैरी रामवेजी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पहल की सराहना की।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube